फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहावती नदी की सफाई के लिए बढ़े कदम

Sun, 12 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट  (चंपावत)
विज्ञापन
लोहावती नदी की सफाई के लिए बढ़े कदम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई संगठनों ने लोहावती नदी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर यहां फैले कूड़े को एकत्र कर नष्ट किया।
विज्ञापन


अभियान का शुभारंभ ऋषेश्वर महादेव धाम के मोहन तीर्थ जी महाराज एवं अद्वैत आश्रम मायावती के स्वामी नरसिम्हानंद जी महाराज ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने लोगों से जैविक और अजैविक कूड़े को नदी में न डालकर घरों के पास बने कूड़ेदानों में डालने की अपील की। घरों के कूड़े को नदी-नालों में डालने से वातावरण प्रदूषित होता हैं और बीमारियों का खतरा होता है।

नगर पंचायत की पहल पर संचालित इस अभियान में एसडीएम सीएस डोबाल सहित प्राथमिक शिक्षक संघ, श्रीराम लीला कमेटी, बहुउद्देश्यीय कल्याणकारी संस्था टनकपुर ने सहयोग किया। नागरिकों ने ऋषेश्वर महादेव मंदिर से लेकर शमशान घाट तक नदी में फैली गंदगी को साफ किया गया। तथा एकत्रित कूड़े का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान गोविंद बोहरा, गोविंद वर्मा, चंद्रकिशोर पांडेय, नवल किशोर तिवारी, जीवन मेहता, सुनील पांडेय, जितेंद्र  राय, विकास कापड़ी, नीरज राय, शंकर अधिकारी, दीपक अधिकारी, सतीश गहतोड़ी,  कुंवर सिंह प्रथोली, पान सिंह चमलेगी, महेश उप्रेती, केदार बोहरा, सतीश  कुमार, दलीप कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें