फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मॉडल बनेगा लोहाघाट पशु चिकित्सालय

Sun, 19 Oct 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पशु चिकित्सालय लोहाघाट को मॉडल चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए विभाग को 4.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। निर्माण पूरा होने के बाद पशुपालकों के पशुओं को अस्पताल में बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय लोहाघाट में सिंचाई खंड यमुना कॉलोनी देहरादून की ओर से निमार्ण कार्य किए जाएंगे। अस्पताल परिसर के पुराने भवन को तोड़कर नया बनाया जाएगा। इसमें एक्स-रे कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, लैब और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पशुपालकों के बैठने की सुविधा, पशुओं के गोबर और खून की जांच भी हो सकेगी। छोटे पशुओं के इलाज के लिए अलग सुविधाएं होंगी। साथ ही एक कांन्फ्रेंस रूम बनाया जाएगा, जिसमें पशुपालकों और विभागीय अधिकारियों की बैठक हो सकेगी। परिसर में बाहर से आने विभागीय अधिकारी के लिए गेस्ट रूम, कर्मियों के लिए आवासीय परिसर का भी निर्माण किया जाएगा।
कोट
पशु चिकित्सालय लोहाघाट को मॉडल पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग से 4.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। - डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, सीवीओ, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें