फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में एलपीजी की किल्लत

Thu, 01 Sep 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट में एलपीजी की किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस का संकट पैदा होने लगा है। लोग गैस सिलेंडर पाने के लिए सुबह से ही एजेंसी में लाइन में लग रहे हैं। बृहस्पतिवार को दो दिन बाद गैस आने पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। कई लोगों को तो बिना गैस सिलेंडर लिए ही लौटना पड़ा। लोगों को सुबह से ही अपने कामकाज छोड़कर गैस एजेंसी में बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ का आलम यह था कि लोगों की लाइन एनएच तक पहुंच गई।
विज्ञापन


गैस एजेंसी प्रबंधक गिरीश आर्या ने बताया कि प्लांट से ही रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कम हो रही है, जिसके चलते व्यवस्था बनाने में कुछ दिक्कतें हो रही हैं। प्रबंधक के अनुसार अगस्त में 6 गाड़ी गैस कम आने से 24 सौ गैस सिलेंडरों का बैकलॉक चल रहा है। उनका कहना है कि एक सप्ताह तक प्लांट से रोज दो-दो ट्रक रसोई गैस की आपूर्ति होती है तो व्यवस्था में कुछ सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि एजेंसी में 20 हजार से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं।

लोहाघाट (चंपावत)। आईओसी के नियमानुसार स्थानीय गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं के गैस उपकरणों की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी के प्रबंधक गिरीश चंद्र आर्य का कहना है कि गैस उपकरणों की जांच के लिए कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया है, जिन्हें एजेंसी की ओर से कार्ड और वर्दी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि उपकरणों की जांच के लिए 75 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनिवार्य रूप से अपने उपकरणों की जांच कराने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें