फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बसों की कमी से दो जून से ठप लोहाघाट-काशीपुर बस सेवा

Wed, 22 Jul 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट से काशीपुर के लिए सीधी बस सेवा बीते दो जून से बंद है। यात्रियों को बीच रास्ते में बस बदलकर काशीपुर तक का सफर तय करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों का समय और धन दोनों अधिक खर्च हो रहा है। बस सेवा बंद होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


लोहाघाट रोडवेज डिपो में बसों की कमी के कारण कानपुर, चंडीगढ़, बरेली, काशीपुर समेत कई महत्वपूर्ण रूटों पर बस सेवाएं बंद हैं। इसका सीधा असर अब यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है। सरकारी बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को निजी टैक्सियों और अन्य वाहनों को बदल-बदलकर सफर करना पड़ रहा है। इससे उनका समय और धन दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं। बीते दो जून से लोहाघाट-काशीपुर बस सेवा बंद होने के कारण काशीपुर आवाजाही करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री प्रकाश कुमार ने बताया कि उन्हें लोहाघाट से काशीपुर जाना था। इसके लिए वह रोडवेज स्टेशन पहुंचे लेकिन पूछताछ कक्ष से जानकारी मिली कि काशीपुर के लिए फिलहाल कोई बस सेवा संचालित नहीं हो रही है। मजबूरी में उन्होंने पहले लोहाघाट से टनकपुर तक रोडवेज बस से सफर किया। इसके बाद वहां से निजी टैक्सी के माध्यम से काशीपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बस सेवा बंद होने के कारण उन्हें परेशानी हुई।
-
वर्जन :
डिपो में बसों की कमी के कारण काशीपुर समेत कुछ प्रमुख रूटों पर बस सेवाओं का संचालन अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। नई बसें मिलने के बाद इन सभी बंद रूटों पर फिर से नियमित बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। - धीरज वर्मा, एआरएम, लोहाघाट डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें