फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने के आदेश जारी

Wed, 19 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाकर सरकारी सेवा बहाल करने के आदेश जारी हो गए हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व सरकार की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सीएचसी का संचालन बरेली के शील नर्सिंग होम को सौंपा था। लेकिन लोगों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पाई। सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रामा सेंटर खोलने की मांग को लेकर व्यापार संघ के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने 70 दिनों तक आंदोलन भी किया। इसका संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक कुसुम नरियाल की ओर से शील नर्सिंग होम बरेली को अंतिम टर्मिनेशन नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने सीएमओ चंपावत को भेजे पत्र में 18 नवंबर तक चिकित्सालय की सभी परिसंपत्तियों को शील नर्सिंग होम के नियंत्रण से अपने नियंत्रण में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। साथ ही सीएचसी में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उधर, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय ने खुशी जताकर आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारियों के अलावा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के प्रति आभार जताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें