फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की मांग

Sun, 07 Aug 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग को लेकर तहसील परिसर में छठे दिन भी धरना जारी रहा। 
विज्ञापन


रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, संयुक्त कर्मचारी परिषद, पूर्व सैनिक, मिनिस्टीरियल फेडरेशन, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ, मातृ शिशु कल्याण संगठन ने आंदोलन के  समर्थन में धरना दिया।

धरना देने वालों में भूपेंद्र प्रकाश जोशी, जीवन सिंह मेहता, प्रकाश राय, दीप चंद्र जोशी, एसएस मौनी, प्रदीप कर्नाटक, आनंद  पुजारी, प्रेम राम टम्टा, डीडी पांडेय, कमल राय, नरेश गिरि शामिल थे। उनका कहना था कि पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी की अव्यवस्थाओं के चलते लोगों  को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने  से लोगों को इलाज के लिए खटीमा, हल्द्वानी दौड़ लगानी पड़ रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, रीता गहतोड़ी, सचिन  जोशी, पूरन उप्रेती, प्रकाश जोशी, पीएस अधिकारी, गीता धौनी, रेनू गड़कोटी, कुलदीप राय, सुरेश जोशी, सीता गहतोड़ी, आरसी पांडेय आदि ने समर्थन दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें