फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मरीजों के लिए मददगार बना लोहाघाट का यह सरकारी अस्पताल

विज्ञापन
लोहाघाट अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इलाज को आए लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नवल जोशी (संवाद), लोहाघाट (चंपावत)। लॉकडाउन के दौरान नेपाल सीमा से लगे गुमदेश के चिंतामणि के लिए लोहाघाट का सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) नई जिंदगी देने वाला बना। दिल की बीमारी के अलावा ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी यहां बहुत राहत मिली। चिंतामणि अब अस्पताल की इस सेवा का कायल हो गया है। लॉकडाउन के दौरान 25 अप्रैल तक जब चंपावत जिले के दो बड़े अस्पताल बंद थे, तब एकमात्र लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने लोगों के दर्द को दूर करने का काम किया। इस अस्पताल में औसतन 104 मरीजों का हर रोज उपचार हुआ। वहीं सरकार ने 26 अप्रैल के बाद सभी अस्पतालों में ओपीडी को अनिवार्य कर दिया। जिले के सबसे बड़े अस्पताल चंपावत जिला अस्पताल और दूसरे बड़े अस्पताल संयुक्त अस्पताल में लॉकडाउन के दौरान करीब एक माह तक ओपीडी नहीं हुई है। इस वजह से इन बड़े अस्पतालों से मरीजों को मायूस लौटना पड़ा। ऐसे हाल में लोगों के लिए यहां का सीएचसी बड़ा सहारा बना। यहां 23 मार्च से 30 अप्रैल तक के 39 दिनों में 4050 लोगों का ओपीडी में इलाज हुआ। इसके अलावा इमरजेंसी में भी अस्पताल 400 लोगों का सहारा बना है। चिकित्साधीक्षक मंजीत सिंह कहते हैं कि अस्पताल ने गांव के दूरदराज के लोगों की तकलीफ को समझा। जब वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध था, तो ऐसे में जरूरतमंद व्यक्ति ही अस्पताल पहुंचता। इसी को मद्देनजर रखते हुए कोरोना से बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं जुटाकर इलाज किया गया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान लोहाघाट अस्पताल ने बेहतरीन काम कर लोगों की परेशानी को कम करने का प्रयास किया। :: 39 दिनों में 320 अल्ट्रासाउंड भी हुए :: लोहाघाट (चंपावत)। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में लॉकडाउन की अवधि में 25 अप्रैल तक महज 3 अल्ट्रासाउंड हुए। ये सभी अल्ट्रासाउंड इमरजेंसी में हुए। वहीं इसी अवधि में लोहाघाट अस्पताल में 320 अल्ट्रासाउंड हुए। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया ने कोविड-19 से बचाव के लिए बनी स्वास्थ्य टीम का हिस्सा होने के बावजूद किसी भी वक्त आने वाले मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया। अस्पताल में इसके अलावा 150 एक्सरे और 174 पैथोलॉजी जांच भी हुई। साथ ही बगैर गायनाकोलोजिस्ट के 67 प्रसव भी कराए गए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोहाघाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : AMAR UJALA
लोहाघाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन में लगे लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें