फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट-बरेली रोडवेज बस खूना बोहरा के पास हुई खराब

Mon, 02 Sep 2024 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के खूना बोहरा में खड़ी बस। संवाद 
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज परिवहन निगम की बसें आए दिन खराब होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लोहाघाट डिपो की बस छह किमी चलकर खूना बोहरा में खराब हो गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोहाघाट डिपो की बस (07पीए 2949) यात्रियों को लेकर लोहाघाट से बरेली जा रही थी। बस चंपावत पहुंचने से पहले खूना बोहरा में बस खराब हो गई। चालक और परिचालक ने बस को ठीक करने का प्रयास तो किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बस में सवार सभी 20 यात्रियों को पीछे से आ रही बस में बैठाकर बरेली के लिए रवाना किया गया। आए दिन बसें खराब होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो सप्ताह में रोडवेज की करीब चार बसें खराब हुई हैं। एआरएम लोहाघाट नरेंद्र गौतम ने बताया कि लोहाघाट से बरेली जाने वाली बस की फैनबेल्ट टूट गई थी। इस कारण बस खराब हो गई। बस ठीक करने के लिए लोहाघाट से तकनीशियन बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें