फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पशु अस्पताल लोहाघाट लगी एक्सरे मशीन, आसान होगा पशुओं का इलाज

Fri, 19 Sep 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के राजकीय पशु चिकित्सालय लोहाघाट में मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत एक्सरे मशीन स्थापित की गई है। अस्पताल में 18 लाख की लागत से मशीन लगाई गई। इससे पशुपालकों को पशुओं के इलाज कराने में आसानी हो रही है।
विज्ञापन


लोहाघाट सहित प्रदेश में चार अस्पतालों में एक्सरे मशीन लगाई गई हैं। इसके अलावा अस्पताल में पशुओं के अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है। अस्पताल में कुत्ता, बकरी, बिल्ली, गाय के एक्सरे किए जा रहे हैं। अस्पताल में बीपीएल क्रमांक के पशुओं की निशुल्क जांचें की जाती हैं। पिछले पांच माह में अस्पताल में 10 पशुओं के एक्सरे, 10 अल्ट्रासाउंड और 33 पशुओं के ऑपरेशन किए गए हैं। इससे पशु पालकों को काफी राहत मिल रही है।
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नंदन प्रसाद आगरी ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय लोहाघाट में 18 लाख की लागत से एक्सरे मशीन लगाई गई। अस्पताल में पशुओं के एक्सरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें