फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट ‘ए’ को हरा पाटी बना चैंपियन

Fri, 16 Nov 2018 11:04 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में पाटी की टीम ने लोहाघाट ‘ए‘ को हराकर प्रतियोगिता में कब्जा जमाया।
विज्ञापन



शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में जीजीआईसी की प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल को समग्र विकास के लिए जरूरी बताया।  
उद्घाटन  मैच में बाराकोट ने चंपावत को 25-18, 25-16 से हराया।

दूसरे मैच में पाटी ने लोहाघाट ‘बी’ टीम को 25-09, 25-20 से, तीसरे मैच में लोहाघाट ‘ए’ ने बाराकोट को 25-23, 25-10 से और चौथे मैच में पाटी ने चंपावत को 25-18, 25-13 से शिकस्त दी। मोहननाथ गोस्वामी, जीवन मेहता, जगदीश अधिकारी निर्णायक थे। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा ने सभी का स्वागत किया। आयोजन में डीके जोशी, महेश तिवारी, बीडी जोशी, दीपक कन्याल, दीपक जोशी, आनंद ओली, मदन पुजारी, अमित वर्मा, मुकेश  टम्टा, किशोर जोशी, मंजू अधिकारी, निर्मला भट्ट, ममता बिष्ट, गार्गी गंगवार आदि ने सहयोग किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें