फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लटक जाएंगे समितियों में ताले

Sun, 11 Mar 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
आंकिक-कर्मचारी संगठन की बैठक में मौजूद कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 साधन सहकारी समितियों के कैडर सचिवों की 19 फरवरी से शुरू हड़ताल के बाद अब सोमवार से सहकारिता विभाग की समितियों के आंकिक व अन्य कर्मी भी हड़ताल करेंगे। उनकी हड़ताल के साथ ही सोमवार से सहकारिता विभाग की समितियों में पूरी तरह ताले लटक जाएंगे। रविवार को जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र मथेला की अध्यक्षता और महामंत्री नीलकमल वर्मा के संचालन में हुई बैठक में आंकिक-कर्मचारी संगठन (साधन सहकारी समितियां) ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया।
विज्ञापन


कर्मियों ने जिला कैडर, समूह ग की तरह वेतन व अन्य सुविधाएं, सचिव के रिक्त पदों पर आंकिक से नियुक्ति और दैनिक कर्मियों को स्थायी करने की मांग की। बैठक में कोषाध्यक्ष ललित चौड़ाकोटी, भुवन बनोला, डिगर चंद, दीपक बिष्ट, विपिन कुमार किशन बोहरा, पवन चंद, कृष्ण चंद्र भट्ट, जीवन लाल, रतन राम आदि ने एकजुटता के साथ हड़ताल को कामयाब बनाने का संकल्प लिया।


इन कार्यों पर पड़ेगा असर
1.किसानों को कर्ज नहीं मिल सकेगा।
2.खाद का वितरण नहीं हो सकेगा।
3.कर्ज की वसूली प्रभावित होगी।


दूसरे दिन भी जारी रही राजस्व कर्मियों की हड़ताल
लोहाघाट (चंपावत)। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगी। रविवार को लोहाघाट तहसील परिसर में बाराकोट और लोहाघाट के राजस्व कर्मी हड़ताल पर बैठे। कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर डटे रहने की बात कही गई। इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश, दीपक साही, नवीन लाल वर्मा, सुरेश राम, अमर राम, निर्मल कुमार, रमेश राम, प्रकाश सिंह धौनी, कल्याण सिंह धौनी, जगदीश राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें