फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में हवा हवाई साबित हुआ लॉकडाउन का आदेश

विज्ञापन
लोहाघाट रोड़वेज स्टेशन में परेशान यात्री। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रदेश में लॉकडाउन का आदेश पहले दिन लोहाघाट में हवाई साबित हुआ। नगर में सुबह से ही व्यापारियों ने दुकानें खोल दी। बड़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

शासन की ओर से आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने का समय सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। लेकिन लोहाघाट में व्यापारियों ने मनमाने ढंग से दुकानें खोली। लोगों का आरोप है कि व्यापारियों की मनमानी की शिकायत करने के काफी देर बाद पुलिस मौके में पहुंची। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने और बंद करने के समय का सभी व्यापारियों को पूर्ण रूप से पालन करना होगा। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसओ मनीष खत्री, एसआई हेमंत कठैत ने व्यापारियों से निर्धारित समय का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए।
जम कर हुआ धारा 144 कर उल्लंघन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में धारा 144 का जमकर उल्लंघन हुआ। यहां धड़ल्ले से वाहन सड़कों पर दौड़ते रहे। लोगों की ओर से सोशल मीडिया में इसकी वीडियो डाले जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। नगर के वीर कालू सिंह माहरा चौक, पाटन पुल में बैरियर लगाकर अनावश्यक चल रहे वाहनों पर लगाम लगाई। संवाद
विज्ञापन

बस स्टेशन में धारा 144 का कोई असर नहीं
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेेज स्टेशन में प्रशासन की ओर से लगाई गई धारा 144 का कोई असर नहीं देखा गया। यहां विभिन्न स्थानों को जाने वाले बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। जो अपने घरों के लिए जाने के लिए वाहनों का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचे एसओ मनीष खत्री और रोडवेज के एसएसआई भुवन चंद्र आर्या से उन्हें वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। एसओ और एसएसआई की ओर से उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद रोडवेज ने बसों को टनकपुर की ओर रवाना किया। वहीं टैक्सियों में कई यात्रियों को पिथौरागढ़ भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें