फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंचना था वतन लेकिन 28 अप्रैल को पहुंचे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह में ईरान से अपने घर नहीं पहुंच पाया युवक
विज्ञापन

घर पहुंचने के लिए चौथी बार रहना पड़ रहा है क्वारंटीन में
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। लॉकडाउन के कारण चंपावत जिले के एक युवक को ईरान से अपने घर पहुंचने में दो माह का समय लग गया, अब भी वह घर से दूर हैं। इस युवक को घर वापसी के लिए देश विदेश में तीन बार क्वारंटीन में रहना पड़ा। किसी तरह घर के नजदीक पहुंचे युवक को एक बार फिर से क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन

सऊदी अरब से कजाकिस्तान और ईरान के बीच मर्चेंट नेवी में कार्यरत यह युवक 28 फरवरी को उन्हें वतन लौटना था, लेकिन कोरोना के कहर से यह संभव नहीं हो सका। भारत के लिए फ्लाइट का समय निकट आते ही उन्हें ईरान प्रशासन ने 14 दिन के क्वारंटीन में भेज दिया। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद दिल्ली फ्लाइट का टिकट दे दिया गया। दिल्ली पहुंचते ही प्रवीण को राजस्थान आर्मी कैंप में 14 दिनों के क्वारंटीन में भेज दिया गया। सैंपल जांच में निगेटिव आने के बाद भी प्रवीण की क्वारंटीन अवधि 14 दिन और बढ़ा दी गई। समय सीमा पूरी होने के बाद उन्हें दिल्ली से चंपावत के लिए भेजा गया। चंपावत पहुंचने के बाद उन्हें चौथी बार क्वारंटीन में भेज दिया गया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय के अनुसार बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है तथा उन्हें एहतियातन 14 दिनों के संस्थागत क्वारंटीन और उसके बाद 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

फोटो 30 सीपीटी 06 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें