फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीठा में लगा ताला, मरीज परेशान

Tue, 08 Jan 2019 10:20 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीठा में लगा ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीठा में स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। मंगलवार सुबह जब मरीज अस्पताल पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में अक्सर ताला लगा रहता है। सुबह 11 बजे भगवान सिंह (45) को तेज बुखार आया तो उन्हें अस्ताल जाना पड़ा लेकिन अस्पताल में ताला लटका मिला। अस्पताल में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


ग्रामीण चंद्र सिंह बोहरा, रमेश सिंह, नरेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल के अक्सर बंद होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सरकारी अस्पताल के होते हुए लोगों को लोहाघाट, चंपावत इलाज के लिए जाना पड़ता है। इससे गरीब लोगों पर खर्च का अतिरिक्त बोझ पड़ता है। इस संबंध में कई बार सीएमओ डॉ. आरपी खंडूड़ी को अस्पताल बंद होने की सूचना के संबंध में फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें