फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकार्पण होने के बाद भी नहीं खुला सैलानियों के लिए ताला

विज्ञापन
एबटमाउंट का दिलकश इको हट। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की यह घोषणा पूरी हुई और इसका बाकायदा इस साल सात नवंबर को लोकार्पण भी हो गया। लेकिन फिर भी एबटमाउंट के इको हट कब संचालित होंगे, यह पहेली बना हुआ है। इस पर्यटन परियोजना के संचालन के लिए पीपीपी मोड वाली एजेंसी का निर्धारण नहीं हो पाने से इसे सैलानियों के लिए नहीं खोला जा सका।
विज्ञापन

1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एबटमाउंट में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन (इको फ्रें ली टूरिज्म) के तहत बनी परियोजना लोकार्पण के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू पर्यटन परियोजना के अंतर्गत एबटमाउंट में 495.70 लाख रुपये से आठ इको हट, व्यू प्वाइंट और बहुउद्देश्यीय हॉल बनाए गए। चारों तरफ हरियाली से घिरे एबटमाउंट से सैलानी हिम दर्शन के साथ ही अलौकिक नजारों के दीदार भी कर सकेंगे। कार्यदाई संस्था सीएनडीएस ने योजना का हस्तांतरण भी पर्यटन विभाग को कर दिया, लेकिन इसे सैलानियों के लिए खोला नहीं जा सका है। इस वजह से इससे होने वाली पांच लाख रुपये महीने की आमदनी पर मार हो रही है।
कोट
एबटमाउंट पर्यटन परियोजना विभाग को हस्तांतरित हो चुकी है। निदेशालय ने इसे पीपीपी मोड पर चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एजेंसी का चयन किया जा रहा है। निदेशालय को परियोजना से संबंधित कार्य, अभिलेख और संपत्ति का विवरण भेजे जा चुके हैं। अनुमोदन मिलने के बाद इसका संचालन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लता बिष्ट,
जिला पर्यटन विकास अधिकारी।
मुख्यमंत्री की इन तीन घोषणाओं को निरस्त करने के हैं प्रस्ताव
-टनकपुर-पूर्णागिरि मोटर मार्ग के किरोड़ा नाले में 550 मीटर मोटर पुल।
-लोहाघाट नगर में सीवर लाइन निर्माण।
-टनकपुर में पार्किंग का निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें