चंपावत। अमर उजाला में लगातार चार और पांच जुलाई को प्रकाशित खबर का संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के गायनाकोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के बाद महिला चिकित्साधिकारियों एलएमओ को सामान्य प्रसव का जिम्मा दिया है।
अस्पताल में तैनात दो गायनोकोलॉजिस्ट में से एक मेडिकल लेकर अवकाश पर चली गई हैं तो दूसरी बिना बताए नदारद है। अब अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के सामान्य प्रसव का जिम्मा महिला चिकित्साधिकारियों ने संभाल लिया है लेकिन सिजेरियन ऑपरेशन के लिए वह भी तैयार नहीं हैं।सिजेरियन ऑपरेशन के लिए उन्हें बाहर निजी अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ेगी। पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि अस्पताल में एलएमओ की मदद से सामान्य प्रसव कराए जाएंगे। संवाद