चंपावत के छतार में शहीद शिरोमणी चिल्ड्रन पार्क में एक दिया शहीदों के नाम जलाते लोग।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। दीपावली पर्व पर छतार स्थित शहीद शिरोमणी चिलकोटी चिल्ड्रन पार्क में छतार वार्ड वासियों द्वारा एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद नायक शिरोमणी चिलकोटी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
शहीद शिरोमणी चिलकोटी ने 1965 में भारत-पाक युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते हुए अखनूर सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया था। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना मंदोदरी चिलकोटी, पूर्व प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जीबी जोशी, पूर्व सभासद शकुंतला गोस्वामी, शंकर गिरी गोस्वामी, अशोक गिरी, महेश गिरी, विष्णुगिरी गोस्वामी, नारायण दत्त चिलकोटी, जनार्दन चिलकोटी, जया चिलकोटी, प्रेमा चिलकोटी, तारा गोस्वामी, गंगा गोस्वामी, पार्वती, आशा जोशी, ममता भट्ट, हिमानी, वैष्णवी, विकास, जानकी गोस्वामी, आशा गोस्वामी, अंशु गोस्वामी, मोहित, योगेश, सुनीता गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो