फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ तक मलिन बस्ती में रहने वालों की सत्यापन सूची बनाएं

Mon, 05 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने मलिन बस्ती सर्वेक्षण और चिन्हीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए वहां रहने वालों की सत्यापन सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने ईओ नगरपालिका चंपावत, टनकपुर, नगर पंचायत लोहाघाट और बनबसा को निर्देश दिए कि वे मलिन बस्तियों, वहां रह रहे परिवारों, उनके  लिए चिन्हित स्थानों को नौ दिसंबर तक एसडीएम से सत्यापित कराने के बाद जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एसडीएम टनकपुर तथा चंपावत ने बताया कि मुखिया को इकाई मानते हुए चिन्हिकरण तीन मानकों रहने लायक, रहने लायक नहीं तथा विस्थापन पर किया जा रहा है। टनकपुर में पांच, बनबसा में तीन, चंपावत में तीन तथा लोहाघाट में एक मलिन बस्ती चिन्हित की गई है। टनकपुर में 521, बनबसा में 422, चंपावत में 72 तथा लोहाघाट में 25 परिवार मलिन बस्तियों में निवास कर रहे हैं। डीएम ने 11 मार्च 2016 से बाद में बने पहचान प्रमाण-पत्र को चिन्हिकरण में शामिल न करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों सहित लोनिवि के अभियंताओं को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, नालियों पर जमा मलबे को हटाने के निर्देश भी बैठक में दिए। इस मौके पर एसडीएम टनकपुर अनिल चन्याल, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, सीएमओ डॉ. डीएल शाह और सभी निकायों के ईओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें