रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली किसी भी तरह की घटना की सूचना तुरंत थाने में देने के निर्देश दिए गए।
रविवार को हुई बैठक में थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल ने गांवों में आने वाले अजनबी, संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर इसकी सूची थाने में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हर अजनबी व्यक्ति के पहचान पत्र की जांच कर पुलिस को सूचित करने को कहा गया। बैठक में अवैध शराब, खनन, लकड़ी तस्करी रोकने के लिए कठोर कदम उठाने को कहा गया। बैठक में ग्राम प्रहरियों के साथ ही पीएलवी हयात राम, कुशल राम, मोहन सिंह, विक्रम सिंह आदि थे।
शांति भंग में एक को दबोचा
रीठा साहिब (चंपावत)। तलाड़ी ग्राम पंचायत के एक व्यक्ति के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। एसओ दीवान सिंह जलाल ने बताया कि अराजकता फैला रहे बॉबी भट्ट के खिलाफ धारा 107/116 के तहत कार्रवाई की गई है। (संवाद)