फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों में एक बार फिर डले ताले, जिले में 22 लाख रुपये की बिक्री प्रभावित

विज्ञापन
चंपावत की बंद शराब की दुकान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण में 5 मई से खुली शराब की दुकानों में एक बार फिर से शुक्रवार को लॉक लग गया है। जिले के शराब कारोबारी लॉकडाउन अवधि (23 मार्च से 3 मई तक) के 42 दिन तक दुकानें बंद होने से अधिभार में छूट और शराब पर लगाए गए कोविड-19 टैक्स को हटाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को शराब की सभी 15 दुकानें बंद रहने से खरीदारों को मायूस होना पड़ा। दुकानें बंद रहने से जिलेभर में करीब 12 लाख रुपये की बिक्री पर असर पड़ा है। शराब कारोबारी प्रकाश अधिकारी सहित तमाम कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल सांकेतिक बंदी की गई है। 24 मई तक मांगों पर गौर न होने पर 25 मई से दुकानें पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएंगी। दुकानों के आवंटन के वक्त किसी भी प्रकार का टैक्स लगाने का प्रावधान नहीं था, लेकिन अब कई टैक्स लगाए जाने से ठेकेदारों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जल्द समाधान न होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को गढ़वाल क्षेत्र के शराब कारोबारी देहरादून में आबकारी आयुक्त से मिले। आयुक्त ने 24 मई तक समस्या का निदान करने का भरोसा दिलाया है। आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी ने बताया कि सांकेतिक बंदी के बाद शनिवार से दुकानें फिर से खुल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें