फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में ओवर रेट बिक रही शराब

Thu, 13 Jul 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बृहस्पतिवार को ग्राहक बन अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे एसडीएम सुंदर सिंह ने शराब की बोतल पर प्रिंट रेट से अधिक पैसे लेने का मामला पकड़ा। उन्होंने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टनकपुर के एसडीएम नगर की अंग्रेजी शराब दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न ब्रांड की बाोतल, अध्धे, पव्वों के मूल्य पता किया। एसडीएम ने बताया कि शराब की दुकान के सेल्स मैन शराब की बोतल, अध्धे और पव्वे पर दस रुपये अधिक वसूल रहे थे। एसडीएम ने कहा कि टनकपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान पर चल रही धांधली की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजेंगे। बताया कि कई लोगों ने प्रिंट रेट से अधिक पर शराब बिक्री की शिकायत की थी। उधर, बनबसा वाइन शाॅप पर भी प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब बेचने के मामलों में कई बार ग्राहकों से कहा सुनी तक हुई है। इस मौके पर एसडीएम के साथ तहसीलदार पिंकी आर्या भी थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें