फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हुड्डी नदी लगातार कर रही हेलागोठ तटबंध का कटान

Thu, 13 Jul 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा के हेलागोठ में हुड्डीनदी से लगातार हो रहा भूकटाव। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से हुड्ड नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। नदी से हो रहे कटाव के कारण हेलागोठ गांव को खतरा पैदा हो गया है जिससे ग्रामीण चिंतित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर भूकटाव की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने की मांग की है। ग्रामीण हरीश सिंह तड़ागी, केदार सिंह कुंवर, मदन राम, मोहन सिंह कुंवर, साकिर हुसैन, छात्र राहुल सिंह अधिकारी, गंगा रावत, सुनीता देवी, गंगा देवी आदि ने बताया कि बरसात से पूर्व कई बार शासन-प्रशासन से गांव के तट पर भूकटाव रोकथाम की मांग की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। नदी में पानी बढ़ने से बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी और दूध आदि बेचने तक बाजार नहीं जा पा रहे हैं। पिछले वर्ष उफनाई हुड्डी नदी में हेलागोठ के तीन मकान बह गए थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें