फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब के दो दिनी दीपावली मेले का रंगारंग आगाज

Tue, 30 Oct 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
समूह नृत्य पेश करती ब्लू माउंट स्कूल की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लायंस क्लब के दो दिनी दीपावली मेले का सोमवार शाम से रंगारंग आगाज हो गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दीप जलाकर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने लायंस क्लब द्वारा किए जाने वाले जनहित के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपने स्तर से हर संभव मदद देने की बात कही।
विज्ञापन


 गांधी मैदान चल रहे दीपावली मेले के पहले दिन ग्रुप डांस, एकल नृत्य और टैलेंट शो में प्रतिभागी नन्हें बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।  क्लब के अध्यक्ष दीपक जैन ने क्लब द्वारा किए जाने वाले जनहित के कार्यों की रूपरेखा पेश की। क्लब में शामिल पांच नए सदस्यों को विधायक गहतोड़ी ने बैज अलंकरण का स्वागत किया। संचालन क्लब के नरेश अग्रवाल और अंकित अग्रवाल, ने किया।

सचिव विनय अग्रवाल, क्लब के सदस्य  केएम सक्सेना, आलोक अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक छतवाल, संजय छतवाल, अरुण अग्रवाल, राजीव आर्य, मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता, दर्पण अग्रवाल, पुनीत, अर्पित, गौरव रचित मेहरोत्रा आदि मेले की व्यवस्था में जुटे रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें