फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर लग रही खातेदारों की लाइन

Tue, 25 Jul 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
बैंक के बाहर लग रही लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रीठा साहिब/चंपावत। जिले में पंजाब एंड सिंध बैंक की इकलौती शाखा रीठा साहिब में है। इस शाखा के खातेदारों ने बैंक प्रबंधन पर अशिष्टता का आरोप लगाया है। ग्राहकों को बैंक कक्ष के भीतर आने देने के बजाय मुख्य दरवाजे के बाहर इंतजार करवाया जा रहा है। बताया कि नंबर आने पर केवल एक खातेदार को ही भीतर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राहकों ने लीड बैंक प्रबंधक से भी शिकायत की। बताया कि इन दिनों समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवाओं की पेंशन राशि खातों में जमा कराई है। इसके चलते आम दिनों की तुलना में पंजाब एंड सिंध बैंक की रीठा साहिब शाखा में ज्यादा भीड़ है।

पूर्व प्रधान दुर्गादत्त जोशी, रमेश भट्ट, भवान सिंह, खीमानंद जोशी, खीमानंद गड़कोटी, खीमानंद बिनवाल आदि का कहना है कि इसके चलते लोगों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। बैंक के प्रभारी अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि बैंक के भीतर कुछ खातेदारों के बैठने की व्यवस्था है लेकिन भीड़ अधिक होने पर कुछ लोग गेट के बाहर भी खड़े रहते हैं। वहीं लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत ने कहा कि बैंक को ग्राहकों के बैठने के साथ पानी आदि जरूरी सुविधाएं भी दिलानी चाहिए। इसलिए आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें