फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह घंटे बाद शुरू हुई लिफ्ट पेयजल योजना

Fri, 04 May 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट मीट मार्केट में देवदार वृक्ष गिरने से ध्वस्त हुई दुकान का निरीक्षण करते ईओ और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को आए अंधड़ व मूसलाधार बारिश के बाद 16 घंट ठप रही बिजली का असर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था पर पड़ा। लोहाघाट शहर के लिए पेयजल की आपूर्ति करने वाली चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के पंप करीब 12 घंटे तक ठप रहे। इससे पेयजल वितरण प्रभावित रहा। लिफ्ट पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण तीन स्थानों में बृहस्पतिवार को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। अलबत्ता शुक्रवार को कुछ हिस्सों में आंशिक जलापूर्ति हुई।  
विज्ञापन


जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि अंधड़ के कारण बुधवार शाम से बिजली आपूर्ति बाधित होने से चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना, ऋषेश्वर नलकूप के पंपों का संचालन ठप पड़ गया। अलबत्ता बनस्वाड़ पेयजल योजना से कुछ पानी मिलने के कारण बृहस्पतिवार को शहर के काफी हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। अलबत्ता शुक्रवार को ठाड़ाढुंगा, चांदमारी, ट्रेजरी मुहल्ले के अलावा स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, मीनाबाजार, गोर्खानगर आदि स्थानों में जलापूर्ति की गई। अभियंता का कहना है कि बारिश के कारण पेयजल स्रोतों और लोहावती नदी के जल स्तर में कुछ इजाफा होने से आंशिक राहत मिली है। चौड़ी गांव की बलांई से आने वाली पेयजल योजना लोहावती नदी में टूटी हुई थी। जिसे अब ठीक कर लिया गया है।  

इधर विकासखंड पाटी और बाराकोट में अधिकांश पेयजल योजनाएं ठीक कर दी गई है। जल संस्थान के अभियंता सीएस पंत का कहना है कि दोनों ही विकास खंडों में पेयजल योजनाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। कहीं से भी योजना क्षतिग्रस्त होने की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन



अंधड़ से गिरा पेड़, मीट मार्केट की दुकान की छत को नुकसान
लोहाघाट (चंपावत)। बुधवार शाम को आए अंधड़ और भारी वर्षा से नगर पंचायत द्वारा निर्मित मीट मार्केट में देवदार के चार बड़े पेड़ धराशायी हो गए। इनमें से दो पेड़ों के एक दुकान की छत में गिरने से दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिशासी अधिकारी कमल कुमार और नगर पंचायत कर्मियों ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। जहीर कुरैसी की दुकान में पेड़ गिरने से दुकान की छत को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया गया कि क्षतिग्रस्त दुकान की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी। ईओ का कहना है कि मीट मार्केट में पेड़ गिरने से लोगों के यहां पहुंचने और वाहनों का रास्ता अवरुद्ध होने से लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए पेड़ों के निस्तारण के लिए वन विभाग और वन निगम के अधिकारियों को कह दिया गया है। मुआयने के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद वर्मा, ललित मोहन भट्ट भी मौजूद थे।


दो दिन से अंधेरे में हैं तल्लादेश समेत कई ग्रामीण क्षेत्र
चंपावत। बुधवार को आए भारी अंधड़ के दो दिन बाद भी दूरदराज के ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। तल्लादेश, तल्लापाल सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में हैं। जंगलों से घिरे इन क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने से बिजली की लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुई है। बिजली की आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता आरसी पंत का कहना है कि विभाग की टीम इन इलाकों में मरम्मत कार्य में जुटी है। तूफान से लाइनों और पोलों को काफी नुकसान होने से बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। विभाग की ओर से जल्दी आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


कई जगह आज सुचारु होगी आपूर्ति
लोहाघाट (चंपावत)। बुधवार शाम आए अंधड़ के कारण विद्युत लाइनों में पेड़ गिरने, पोल क्षतिग्रस्त होने से पाटी क्षेत्र के चौड़ागूंठ और सिल्योड़ीगूंठ  के 11 केवी विद्युत लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसके चलते इन क्षेत्रों में बुधवार से बत्ती गुल है। कनिष्ठ अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी और अशोक कुंवर के नेतृत्व में विभागीय टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। शनिवार तक इन क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें