फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगवाल खेलने पर पुलिस करेगी कार्यवाही:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रतिबंध के बावजूद पांच मिनट तक हुई बगवाल के मामले में तीन दिन बाद भी मौके पर मौजूद एसडीएम की रिपोर्ट प्रशासन तक नहीं पहुंची है। अलबत्ता जिला प्रशासन इस मामले में अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि कोरोना काल में धार्मिक मेले के आयोजन को लेकर जारी दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर जरूरी कदम उठाने को लेकर पुलिस को निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मां बाराही धाम देवीधुरा में तीन अगस्त को बगवाल हुई थी। जिसमें प्रशासन और मंदिर समिति ने बगवाल नहीं होने पर सहमति जताई थी। तब कहा गया था कि बगवाल की समूची गतिविधियां सिर्फ सांकेतिक और जारी दिशा-निर्देशों के हिसाब से होंगी। बगवाल के बजाय चारों खामों के बगवाली वीर सीमित संख्या में फर्रे के साथ मां बाराही मंदिर की परिक्रमा करेंगे। लेकिन तीन अगस्त को बगवाल के दिन पांच मिनट तक बगवाल हो गई। इसे लेकर नायब तहसीलदार सचिन कुमार और मंदिर समिति के बीच विवाद की नौबत भी आई। मंदिर समिति ने तीन अगस्त को नायब तहसीलदार पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेज तबादले की मांग की थी।
मौके पर मौजूद एसडीएम आरसी गौतम ने फोन पर डीएम को हालात की जानकारी दी थी। अलबत्ता एसडीएम की ओर से मामले की कोई रिपोर्ट जिला प्रशासन को नहीं भेजी गई। अब डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने पुलिस से मामले पर कार्रवाई करने को कहा है। जिसमें देवीधुरा में तीन अगस्त को बगवाल के दिन केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कोरोना के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई करने को कहा गया है। इधर मंदिर समिति के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया का कहना है कि बगवाल से जुड़ी समूची गतिविधियां पूरे नियम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए की गई थी। किसी के साथ बदसलूकी करने से भी समिति ने इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें