फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड रेलवे से मांगेगा जमीन की पत्रावलियां 

Wed, 02 Jan 2019 10:41 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में उपस्थित पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, सभासद व अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा जोरशोर से उठा। इस मौके पर बोर्ड ने रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले रेलवे प्रशासन से भूमि संबंधी पत्रावलियां मांगने का फैसला लिया। इस मौके पर प्रशासन से हाईकोर्ट के निर्देश पर शहर में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले इसे नगर पालिका बोर्ड के संज्ञान में लाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार वर्मा की अध्यक्षता व ईओ जयवीर सिंह राठी के संचालन में हुई बैठक में वार्ड संख्या तीन व चार में रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे की प्रस्तावित कार्रवाई पर चर्चा हुई। सभासदों ने कहा कि रेलवे के सीमांकन में कई ऐसे मकान भी जद में आ रहे हैं, जिनसे नगर पालिका न सिर्फ गृहकर की वसूली की जाती है, बल्कि जलसंस्थान और ऊर्जा निगम ने भी उन मकानों को कनेक्शन आवंटित किए हैं। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले रेलवे की भूमि का सीमांकन कराने पर जोर दिया। रेलवे से भूमि की पत्रावलियां मांगने का प्रस्ताव पारित किया गया है। 

बैठक में इस बार गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाने का फैसला लिया गया है। इस मौके पर जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, किशोर हर्बोला, सविता बिष्ट, रईस अहमद, पूजा, हुमा, दीपक बेलवाल, तुलसी कुंवर, योगेश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश पांडेय, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि अनिल चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें