फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बालेश्वर मंदिर समूह की समस्याओं के लिए सौंपा पत्र

Wed, 29 Apr 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बालेश्वर मंदिर समूह में पुनर्निर्माण कार्य और जीर्णोद्वार के लिए मंदिर समिति ने वाट के संदर्भ में अधीक्षण पुरातत्वविद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मोहन चंद्र जोशी को पत्र दिया है। समिति ने सोमवार देर रात मंदिर पहुंचे अधीक्षण को मंदिर समूह के इतिहास की जानकारी का बोर्ड लगाने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष देवीलाल वर्मा के नेतृत्व में पत्र दिया गया। उन्होंने मुख्य मंदिर, धर्मशाला, नौले की छत के सुधारीकरण के लिए अधीक्षण पुरातत्वविद का आभार जताया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्य मंदिर सुग्रीवेश्वर महादेव की छत का निर्माण, पश्चिमी शिव मंदिर की छत का निर्माण, मां चंपा देवी और भैरव (रत्नेश्वर) मंदिर की छत का निर्माण, क्षतिग्रस्त छोटे शिव मंदिर का जीर्णोद्वार कराने की मांग की। अधीक्षण पुरातत्वविद ने मंदिर समिति को समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान महंत पवन गिरी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, अधिवक्ता अमित गड़कोटी, गौरव पांडेय आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें