फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया पाठ

Fri, 10 Apr 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले जनपद के इंजीनियरों का धरना प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को चंपावत लोनिवि परिसर में धरना प्रदर्शन करने के बाद इंजीनियर न्याय के देवता गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे और शासन की बुद्धि शुद्धि के लिए पाठ किया। महासंघ जिलाध्यक्ष गोपाल कालाकोटी के नेतृत्व में अभियंता धरने पर बैठे और जनसभा की। वहां इंजीनियर सुधीर कुमार, ऋषभ साह, पंकज राय, परमानंद पुनेठा, प्रबुद्ध शर्मा, नवीन चंद्र कांडपाल, मनीष बिष्ट, महामंत्री किशोर सिंह राठौर, रवींद्र कुमार, सुभाष पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें