फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छात्रवृत्ति के लिए नहीं मिलीं 59 प्रतिशत महिला खिलाड़ी

Wed, 15 Nov 2023 09:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा​धिकारी बीसी पंत।
विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश की कई महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में नाम कमा रहीं हैं लेकिन यहां छात्रवृत्ति पाने के लिए भी महिला खिलाड़ी नहीं मिल रहीं हैं। दो बार ट्रायल होने के बावजूद दो हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति वाली मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए 59 प्रतिशत महिला खिलाड़ी नहीं मिल सकीं हैं। सिर्फ 14 से 17 वर्ष के आयु वर्ग में ही सभी 25 खिलाड़ी मिलीं।
विज्ञापन

14 से 17, 17 से 19, 19 से 21 और 21 से 23 वर्ष तक चार आयु वर्ग में होने वाली खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में चंपावत जिले से हर वर्ग से 25 महिला और 25 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया जाना था। पुरुष वर्ग में अधिकतर खिलाड़ी चयनित हुए लेकिन दो बार ट्रायल होने के बाद भी महिला वर्ग में 100 में से सिर्फ 41 खिलाड़ियों का ही चयन हो सका। पात्रता के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के रूप में 30 मीटर उड़ान दौड़, छलांग, शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो और 800 मीटर की दौड़ को तय समय में पूरा करना होता है।
विभिन्न आयु वर्गों में नहीं मिलीं महिला खिलाड़ी
17 से 19 वर्ष 18
19 से 21 वर्ष 17
21 से 23 वर्ष 24

सुविधाओं की कमी है बड़ी वजह
चंपावत। जिले में पात्र खिलाड़ियों के न मिलने की बड़ी वजह खेल सुविधाओं की कमी है। स्टेडियम से लेकर प्रशिक्षण की कमी है। इस वजह से बालिकाओं और महिलाओं में खेल संस्कृति भी विकसित नहीं हो पा रही है। वहीं 21 से 23 वर्ष आयु समूह में अधिकतर महिलाओं की या तो शादी हो जाती है या वे पढ़ाई, नौकरी के लिए बाहर चली जातीं हैं।
विज्ञापन


दो बार ट्रायल हुए, लेकिन शारीरिक दक्षता और विशिष्ट खेल कौशल परीक्षण की न्यूनतम अर्हता को पास न करने से पात्र अभ्यर्थियों की संख्या पूरी नहीं की जा सकी। - बीसी पंत, जिला क्रीड़ाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें