फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तेंदुए की गुर्राहट से मंगोली के ग्रामीणों में दहशत

Mon, 24 Nov 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम सभा मंगोली में आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के बाद भी ग्रामीणों का डर बरकरार है। गांव में रात भर दूसरा तेंदुआ गुर्राता रहा। वन विभाग की टीम ने ऐहतियातन गश्त जारी रखी है। ग्रामीणों ने दूसरे तेंदुए को भी पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते 12 नवंबर को मंगोली गांव के धूरा तोक में तेंदुए ने भुवन राम (45 ) पर हमला कर उनको मार दिया था। वन विभाग ने चार पिंजरे और 10 कैमरा ट्रेप लगाकर तेंदुए की निगहबानी की थी। रविवार की दोपहर पिंजरे में तेंदुए फंस गया था और वन कर्मियों ने उसे अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेज दिया था। रविवार की रात ग्रामीणों को दूसरे तेंदुए ने गुर्राहट से डराए रखा।
ग्रामीण राजेंद्र राम, सुरेश राम, प्रकाश राम, रुद्र सिंह, कैलाश राम ने बताया कि मंगोली के धूरा तोक के सामने सोमवार सुबह भी उन्होंने तेंदुए के गुर्राने की डरावनी आवाज सुनी थी। तेंदुए के पैरों के निशान वहां मिले हैं। अंदेशा है कि गुर्राने वाली मादा तेंदुआ है जो अपने शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त को बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
क्षेत्र में चार पिंजरे लगाए हुए हैं और ट्रेप कैमरा से तेंदुए को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को नर तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ था। अब पिंजरे की लोकेशन बदली जा रही है। गांव के लोगों को भी सावधानी बरतने की अपील की गई है। विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। - नारायण दत्त पांडेय, रेंजर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें