फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तारबाड़ में फंसे तेंदुए की उपचार के दौरान मौत

Wed, 05 Aug 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
चंपावत। देवीधुरा वन रेंज के गंभीर गांव में तारबाड़ में फंसे एक तेंदुए की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्रामीणों ने गंभीर गांव में एक तेंदुए के तारबाड़ में फंसे होने की सूचना वन विभाग को दी। तेंदुए के गांव के पास फंसे होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रेंजर दीप चंद्र जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद घायल तेंदुए का उपचार शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की उम्र करीब साढ़े तीन वर्ष थी। प्रारंभिक जांच में उसके बीमार होने की भी आशंका जताई गई है। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि तेंदुए के शव का नष्ट कर दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें