फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पम्दा गांव में तेंदुए का आतंक, तीन मवेशियों को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के पम्दा गांव में तेंदुए के आतंक के चलते लोगों में दहशत बनी हुई है। एक दिन में तीन मवेशियों को मौत के घाट उतारने के बाद लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। बुधवार को तेंदुए ने चरन दत्त जोशी और महेश चंद्र जोशी की तीन दुधारू गाय को मौत के घाट उतार दिया। चरन दत्त ने बताया कि वह गाय को चराने लिए पास के जंगल में ले गए थे। दिन दहाड़े अचानक तेंदुए ने गायों पर हमला कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। ग्रामीण दीपक चंद्र जोशी, भुवन चंद्र जोशी, धर्मानंद जोशी, नवीन जोशी, उमेश जोशी आदि ने वन विभाग को फोन से गायों के मारे जाने की सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार एक मादा तेंदुए के साथ दो बच्चे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें