फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गलचौड़ा मार्ग पर फिर तेंदुए की दस्तक

Wed, 17 Jan 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। बाराकोट मार्ग में गलचौड़ा के पास तेंदुए की दस्तक ने एक बार फिर लोगों को दहशत में डाल दिया है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम सभा सुंई पऊ चनकांडे तोक के विनोद जुकरिया और राहुल ने बताया कि उन्होंने सुंई स्टेडियम के पास सड़क किनारे तेंदुए को बैठा देखा। पीछे से हिमवीर जवानों के आने के बाद वह जंगल की ओर भाग गया।
उन्होंने बताया कि बीते नवंबर में आइटीबीपी के हिमवीर जवान और चनकांडे गांव के एक युवक पर तेंदुए ने हमला किया था। वन विभाग ने रात गश्त और पिंजड़ा भी लगाया। ग्रामीण मुकेश राम, योगेश ओली,भुवन चौबे, सचिन जोशी, श्याम पांडेय आदि ने वन विभाग से गश्त कर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें