फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत

Mon, 31 Jul 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा क्षेत्र में लोग तेंदुए की दहशत में जीने को मजबूर हैं। अब तक तेंदुआ कई मवेशियों की जान ले चुका है। बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी कई बार शासन प्रशासन और वन विभाग से गांव की सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाने की मांग कर चुकी हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व बमनपुरी निवासी हरिराम शाम को अपनी बकरियों को जंगल से चराकर लौट रहे थे। अचानक वहां पहुंचे तेंदुए ने उनकी तीन बकरियों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इससे चार दिन पूर्व भी बमनपुरी निवासी लच्छू की एक बकरी को तेंदुए ने मार डाला था।
पचपकरिया के प्रधान महेश मुरारी ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व ग्रामीण लड्डू कुमार की एक बछिया को तेंदुए ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वन विभाग को ग्रामीणोंं ने सूचित कर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें