फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एक महीने में दगा दे गईं चार नई कूड़ा गाड़ी

Mon, 31 Jul 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट की एक माह से कम समय में खराब हुई कूड़ा गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए आई कूड़ा गाड़ी दगा दे गई है। चारों विकासखंडों के लिए आई इन गाडिय़ों ने एक महीने भी साथ नहीं दिया। इन गाडिय़ों के खराब होने से नाराज ब्लॉक प्रमुख संगठन ने प्रशासन को पत्र भेज दूसरे वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। महज एक माह में खराब हुई गाडिय़ों की जांच की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

चंपावत जिले के विकासखंड चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी के लिए एक महीना पहले स्वजल परियोजना की ओर से एक-एक कूड़ा वाहन (टाटा मैजिक) भेजा गया था। पहाड़ के उतार-चढ़ाव में इस गाड़ी ने साथ छोड़ दिया। इससे कूड़ा उठना तो दूर ये गाड़ी खुद ही मुसीबत बन गई।
ब्लॉक प्रमुख संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष और बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्र्त्याल, चंपावत की रेखा देवी, लोहाघाट की नेहा ढेक और पाटी की सुमनलता ने डीएम को पत्र भेज खराब कूड़ा वाहन को वापस लेने, घटिया गाड़ी भेजने की जांच और पहाड़ के हालात के हिसाब से नई कूड़ा गाड़ी भेजने की माग की है।
विज्ञापन

कूड़ा वाहन की खराबी की सूचना मुख्यालय भेज दी गई है। जल्द ही तकनीशियन यहां भेजा जा रहा है। इसकी मरम्मत कर इसे चलाया जाएगा। - विम्मी जोशी, परियोजना निदेशक, चंपावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें