बनबसा (चंपावत)। सुदूरवर्ती देवीपुरा मझगांव में तेंदुए ने दो दिन में दो बकरियों को निवाला बनाया है जबकि एक गाय पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
बीते दिवस देवीपुरा मझगांव से तेंदुए ने सीता देवी और माया देवी की एक-एक बकरी को मार डाला। तेंदुआ गांव में गोठ से बकरियों को उठा ले गया। एक ग्रामीण की गाय पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। सूचना पर वन विभाग कर्मी राकेश शाह और भूपेंद्र पुजारा ने मौका मुआयना किया। संवाद