फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फागपुर में तेंदुए ने आठ बकरियां मारीं, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 04 Mar 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के आंबेडकर ग्राम फागपुर में इन दिनों तेंदुए ने ग्रामीणों की कई बकरियों को मार दिया है। तेंदुए के एनएचपीसी नहर किनारे गांव में पहुंचने से लोगों में भय है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों में तेंदुए ने ग्रामीणों की सात बकरियों और एक बकरे को निवाला बनाया था। प्रशासक हर्ष बहादुर चंद ने बताया कि लोगों ने तेंदुए को तीन बच्चों के साथ गांव के खादर (नहर किनारे गांव) में देखा है। बताया कि पूर्व प्रधान गीता देवी की दो बकरियां और एक बकरा, शिवराम की एक बकरी, मोहन राम की एक बकरी, किशन राम की दो बकरियां, रमेश लाल की एक बकरी को तेंदुए ने निवाला बनाया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग के साथ तेंदुए को पकड़ अन्यत्र पहुंचाने की मांग की है। पूर्व प्रधान गीता देवी ने बताया कि वन विभाग को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें