तेंदुए का आतंक क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। शारदा बैराज चौकी में तैनात कमल धानिक ने बताया कि रविवार को तेंदुए ने किसी की गाय को मार दिया। बता दें कि पिछले दो माह से एक तेंदुआ बिचई, फागपुर, सेना छावनी, एनएचपीसी परिसर में दिखाई दे रहा है। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीआर पौरी ने बताया कि दो दिन पूर्व कैनाल मच्छी झाला के पास रहने वाले बुद्धन के घोडे़ पर हमला तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया। कुछ लोगों का कहना है कि यहां दिखाई दे रहा जानवर तेंदुआ नहीं बल्कि बाघ है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। ब्यूरो