फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तेंदुए ने दो बाइक सवारों पर हमला करने के 24 घंटे बाद स्कूटी सवार को किया जख्मी

Mon, 25 Sep 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बेड़ीनाग के कलेत गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत) दो बाइक सवार (लोहाघाट की बीडीसी सदस्य और उनके पति) पर हमले के 24 घंटे बाद सोमवार को तेंदुए ने एनएच पर आठवें मील के पास फिर एक स्कूटी सवार को लहूलुहान कर दिया। पीछे से आ रही एक टैक्सी के चालक और यात्रियों के पत्थर मारने के बाद तेंदुआ स्कूटी सवार को छोड़ भागा। जख्मी ग्रामीण को यहां अस्पताल लाया गया। वहीं सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल ने घायल का हाल जाना और उचित इलाज के सीएमएस को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सूखीढांग के पूरन तिवारी (50) पुत्र गंगा दत्त तिवारी सोमवार शाम को स्कूटी से टनकपुर से घर जा रहे थे, तभी आठवेें मील के पास तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ उन्हें घसीटकर ले जा रहा था कि पीछे से आई टैक्सी के चालक राजू धामी और यात्रियों ने पत्थर मारकर तेंदुए को भगाया। घायल पूरन को टनकपुर अस्पताल पहुंंचाया गया। डॉ. आफताब आलम और डॉ. मोहम्म्द उमर ने बताया कि अब घायल की हालत खतरे से बाहर है।
बीडीसी सदस्य और उनके पति पर भी झपटा था तेंदुआ

इससे पूर्व, टनकपुर-चंपावत राजमार्ग के आठवें मील के पास तेंदुए ने बाइक सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी देवी उनके पति कैलाश सिंह पर हमला कर दिया। क्षेत्र में तेंदुआ दो महीने में 12 से अधिक दोपहिया वाहन सवारों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम लोहाघाट के मटियानी की क्षेत्र पंचायत सदस्य जानकी देवी अपने पति कैलाश सिंह के साथ बाइक से टनकपुर आ रहीं थीं, इस दौरान आठवें मील के पास तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। सड़क पर गिरते ही तेंदुए ने कैलाश सिंह के हाथ में पंजा मार दिया। दोनों के शोर मचाने और पीछे से वाहन आने से तेंदुआ भाग गया। घायल दंपती ने उप जिला अस्पताल में उपचार कराया।

डीएम ने दिए तेंदुए को जल्द पकड़ने के निर्देश
तेंदुए के हमले की लगातार हो रही घटनाओं को जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि वन विभाग को जल्द तेंदुआ पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो ट्रेंकुलाइजर विशेषज्ञों को बुलाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।
चार साल की बच्ची की जान लेने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चचड़ेत गांव में चार वर्षीय बालिका को निवाला बनाने और महिला को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है।
पिछले दिनों तेंदुआ राखी पुत्री शंकर दत्त रुबाली को शाम सात बजे घर से उठाकर ले गया था। बालिका का शव घर से लगभग एक किमी दूर मिला। छह सितंबर को नगौर गांव निवासी गीता देवी पत्नी कैलाश चंद्र उप्रेती पर तेंदुए ने दिनदहाड़े हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल महिला को उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर करना पड़ा था। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। रविवार की शाम तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। टीम में मनोज पंत, राजेंद्र कार्की, देव सिंह धामी, चारु चंद्र, दान सिंह आदि शामिल रहे।

कोट:
चौड़मन्या के कलेत गांव में रविवार की रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ। तेंदुए को वन विभाग की टीम कठपतरिया सेंटर में लाई है जिसे यहां से रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


-चंदा मेहरा, वन रेंजर बेड़ीनाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें