फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रिवर ट्रेल टूरिस्ट कैंप में घुसा तेंदुआ, सिक्किम के पर्यटक पर झपटा

Wed, 25 Mar 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। जंगलों से निकलकर तेंदुआ अब रिवर ट्रेल टूरिस्ट कैंप तक पहुंच गया है। मंगलवार शाम कैंप में घुसे तेंदुए ने सिक्किम के एक पर्यटक पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने शोर मचाकर पर्यटक को तेंदुए के चुंगल से छुड़ाया।
विज्ञापन


नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर में रिवर ट्रेल टूरिस्ट कैंप लगाए गए हैं। वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए वहां वन विभाग की टीम भी तैनात की गई है। कैंप स्वामी दिल्ली निवासी डेनियल अब्राहिम और दीपक सामंत ने बताया कि मंगलवार शाम तेंदुआ टूरिस्ट कैंप में घुसकर शौचालय में छुप गया। सिक्किम के गंगटोक निवासी सैलानी इयान (47) शौच के लिए गए तो तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े हुए आए और शोर मचाया। इस पर तेंदुआ इयान को छोड़कर भाग गया।



घायल इयान को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट ले जाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। डॉ. राठी ने बताया कि इयान के शरीर व चेहरे पर दांत और पंजों के गहरे निशान हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज और जांच के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय महेश भट्ट, संजय रावत, नयाल सिंह, राकेश सिंह ने वन विभाग से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने और तेंदुए को जल्द पकड़ने या मारने की मांग की है। मालूम हो कि करीब चार दिन पूर्व लोहाघाट के धौनी शिलिंग गांव के डकला में भी एक महिला पर तेंदुए ने हमला किया था।



रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि पंचेश्वर क्षेत्र पांच ट्रैप कैमरा और एक पिंजरा लगाया गया है। वन विभाग की टीम गश्त कर लोगों को जागरूक कर रही है।

चंपावत जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि रात में युवक को भर्ती कर लिया गया था। बुधवार सुबह हालत में सुधार होने पर वह छुट्टी लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें