फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भारत-नेपाल मार्ग पर दिखा तेंदुए का बच्चा, लोगों में दहशत

Wed, 04 Feb 2026 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा में केनाल मेला क्षेत्र के पास भारत-नेपाल मार्ग पर बैठा तेंदुए का बच्चा। स्रोत : जागरूक पा
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बीती देर रात बनबसा में केनाल मेला क्षेत्र के पास भारत-नेपाल मार्ग पर तेंदुए का बच्चा दिखाई दिया। उसे देख वहां से गुजरे वालों में कौतूहल और डर बना रहा। कुछ लोगों ने तेंदुए के बच्चे की फोटो भी ली। तेंदुए के बच्चे के घायल होने अथवा मां से बिछड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि लंबे समय से बनबसा क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। कई गांवों में तेंदुआ ग्रामीणों के पशुओं को मार चुका है। हाल में ही फागपुर में एक बैल को तेंदुए ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पिछले दो माह में आठ से 10 पशुओं को तेंदुआ मार चुका है। ग्रामीण लंबे समय से वन विभाग से तेंदुए को पकड़ अन्यत्र पहुंचाने की मांग करते चले आ रहे हैं। बीती रात तेंदुए के बच्चे को बीच मार्ग पर देख लोगों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
बनबसा में सेना छावनी, फागपुर, एनएचपीसी, केनाल कालोनी, पंपापुर, गढ़ीगोठ, गुदमी और देवीपुरा में कई बार तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। स्थानीय प्रधानों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम नजर रख रही है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें