फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: झाड़ी कटान कार्य में लगे मजदूर पर तेंदुए ने किया हमला

Tue, 30 Dec 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के च्यूरानी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत जारी है। तेंदुआ एक के बाद एक लोगों पर हमला करता जा रहा है। क्षेत्र में तेंदुए ने झाड़ी कटान में लगे मजदूर पर खाना खाते समय हमला कर दिया। मजदूर ने भी साहस दिखाते हुए दरांती से उसे पर हमला कर दिया। क्षेत्र में लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे गोली मारने के आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ओखलंज गांव के विक्रम सिंह (50) सहित करीब पांच मजदूर च्यूरानी गांव में झाड़ी कटान का कार्य कर रह थे। उनमें से जहां विक्रम सिंह अकेले झाड़ी कटान कर रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने विक्रम पर हमला कर दिया। हिम्मत दिखाते हुए उसने भी बहादुर से तेंदुए पर दरांती मारी। तेंदुए थोड़ा घबराया। वह दोबारा हमला करता तब तक पास में खाना बना रहे मजदूरों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले से विक्रम की जांघ में नाखून से गहरे घाव आए हैं।
घायल का प्राथमिक उपचार बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. कैलाश इजरवाल, डॉ. प्रभा और ललिता नगरकोटी ने किया। रेंजर आरके जोशी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वर्तमान में चार पिंजरे, दस ट्रैप कैमरे और एक ड्रोन की मदद से तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पिंजरों की संख्या जल्द बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें