फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री हैंड बाइक चला लेह लद्दाख पहुंचेंगे नवीन

Fri, 27 Apr 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा में फ्री हैंड बाइक चलाकर दिखाता बाइकर नवीन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए बिना हैंडिल पकड़े (फ्री हैंड) बाइक चलाने वाले नवीन सिंह विधायक कैलाश गहतोड़ी द्वारा भेंट की गई 1.70 लाख रुपये की बाइक से लंबी यात्रा पर बनबसा से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपने फागपुर स्थित आवास से उन्हें हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। बाइकर फ्री हैंड बाइक चलाकर देहरादून से पोंटा साहिब, नाहन, सोलन होते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे।  
विज्ञापन


नवीन सिह ने बताया कि वे फ्री हैंड बाइक चलाकर लेह लद्दाख तक की यात्रा करने जा रहे हैं। वे फ्री हैंड बाइक चलाकर वर्ष 2012 में लिम्का बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। अब वे गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करने की तैयारी में हैं। इसके लिए वह देहरादून में आयोजकों से मिलकर नजदीकी मार्ग का चयन करेंगे। नवीन सिंह चंपावत के मचकार्की गांव के रहने वाले हैं। फ्री हैंड बाइक चलाने के लिए उन्हें 2014 में वर्ल्ड रिकार्ड यूनिवर्सिटी आफ वियतनाम ने पीएचडी के लिए भी चयनित किया था। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ऊषा गरुंग, ग्रामप्रधान गंगा गुरुंग, रोहिताश अग्रवाल, हरीश हैसियत, संजय जोशी, शंकर लाल वर्मा, संजय ठाकुर, मोनू ठाकुर, रानी कापड़ी, प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद थे। इससे पूर्व बाइकर ने महाराणा प्रताप गेट के समीप एनएचएआई पर करीब तीन किमी. दूरी तक फ्री हैंड बाइक चलाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।    
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें