फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी की छात्राओं को दी गईं कानूनी जानकारियां

Wed, 14 Nov 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत जीजीआईसी में विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर छात्राओं को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन मोहम्मद याकूब की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का शुभारंभ छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से किया। इस मौके पर छात्राओं की कुर्सी दौड़, तीन पैर दौड़ और जलेबी दौड़ का आयोजन किया गया।

प्रधानाचार्या निधि सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में शासकीय अधिवक्ताओं ने कानूनी जानकारियां दी। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता रमेश चंद्र उप्रेती, भाष्कर मुरारी, आलोक पांडेय आदि ने विचार रखे। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें