फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पढ़ाई छोड़ ठंड में मिड-डे मील के लिए पानी ढो रहे विद्यार्थी

Thu, 16 Jan 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के जीआईसी डोबाभागू में पेयजल आपूर्ति ठप होने से विद्यार्थियों को खुद पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। मिड-डे मील बनाने के लिए बच्चों और भोजन माता को गांव से पानी ढोना पड़ रहा है। अभिभावकों और पीटीए ने जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पीटीए अध्यक्ष ललित प्रसाद, शिक्षा समिति अध्यक्ष सुरेश राम, अभिभावक जगदीश तिवारी, पूर्णानंद तिवारी, जानकी तिवारी, मीना तिवारी, शांति देवी, सरला देवी ने बताया कि जीआइसी डोबाभागू में 140 विद्यार्थी अध्ययनरत है। विद्यालय में शीत अवकाश के पहले से ही पानी नहीं आ रहा है।
15 दिन के अवकाश के बाद बुधवार को स्कूल खुला तो फिर पानी की समस्या खड़ी हो गई। सर्दी के दिनों में स्कूली बच्चे और भोजन माता नौला खोला से मध्याह्न भोजन बनाने और अन्य कार्यों के लिए पानी ढो रहे हैं, इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। जल संस्थान के अभियंता धीरेंद्र खर्कवाल ने बताया कि पेयजल लाइन की दिक्कतों को जल्द दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


- पानी की समस्या स्कूल में पूर्व से ही बनी हुई है। कभी एक सप्ताह तो कभी 15 दिन में पानी आता है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से कहा गया लेकिन इसके बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है। - राम कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य जीआईसी डोबाभागू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें