चंपावत। पवनदीप संगीत एवं नृत्य संस्थान चंपावत की ओर से चंपावत में पहली बार दस दिनी डांस समरकैंप का शुभारंभ हो गया है। सोमवार को कुमाऊंनी लोकगायक सुरेश राजन, सरस्वती राजन ने समरकैंप का शुभारंभ किया। वॉइस इंडिया के पहले विजेता पवनदीप राजन के पिता सुरेश राजन ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उनकी प्रतिभा को निखारने की है।
उनका कहना है कि संगीत, नृत्य संस्थान की ओर से युवाओं की डांस प्रतिभाओं को मंच मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस दिनी डांस कैंप में प्रतिभागियों को सरोज खान स्टाइल में डांस के गुर सिखाए जाएंगे। हल्द्वानी के लोकप्रिय डांस टीचर माइकल सर बच्चों को डांस की बारीकियां सिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। शिविर के शुरुआती तीन दिनों में रजिस्ट्रेशन फ्री रहेगा।