फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ एक सप्ताह बाद भी नहीं पकड़ा गया

Mon, 01 May 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
बाघ पकड़ने को लाए पिंजरों का स्थलीय निरीक्षण करते वाइल्ड लाईफ एक्सपर्ट डा. हरीश चंद्र गुलेरिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज में एक सप्ताह बाद भी बाघ नहीं पकड़ा गया। सोमवार को रामनगर से आए वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट डॉ. हरीश चंद्र गुलेरिया ने बाघ का मूवमेंट पता लगाने को लगाए सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शारदा रेंज के द्वान बीट में 26 फरवरी को जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को निवाला बनाने के बाद बाघ ने एक माह बाद 25 अप्रैल को भी जंगल में चारा लेने गई एक और महिला को मार डाला था।

एक सप्ताह बाद भी विभाग को सफलता नहीं मिल पाई है। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य के मुताबिक बाघ के मूवमेंट का पता लगाने को द्वान बीट में एक दर्जन से ज्यादा सीसी कैमरे लगाने के साथ ही बाघ को पकड़ने को दो घटना स्थल के आसपास दो पिंजरे लगाए गए हैं। विभाग के कर्मचारी पिंजरों पर नजर गड़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल के निर्देश पर सोमवार को रामनगर के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट डा. हरीश चंद्र गुलेरिया ने द्वान बीट का निरीक्षण कर वहां लगाए गए सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उन्हें अन्य स्थानों पर लगाने को कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें