फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-आंगन से शुरू करें सफाई अभियान

Sat, 07 Oct 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
स्वच्छता कार्यक्रम के तहत द्यूरी में सफाई अभियान चलाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान संचालित किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में लोगों को अपने घर-आंगन से ही सफाई अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


ग्राम दियूरी में लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, कूड़े के लिए कंपोस्ट पिट का प्रयोग करने तथा पशुओं को आवास से दूर गोशाला बनाने को कहा। सीएमओ डा.एमएस बोहरा ने धौनरौत, सल्ली, सायली के भ्रमण के दौरान कहा कि स्वच्छता से बीमारियां भी कम फैलती हैं। उन्होंने महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय-समय पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण कराने को कहा। 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.बीएस जंगपांगी ने भुमलाई, कोयाटी, मझेड़ा में लोगों से महिलाओं के सिर से बोझ उतारने के लिए चारा विकास पर विशेष फोकस करते हुए लोगों को खेतों के आसपास ही चारा उगाने तथा चारा पत्ती के पौधों का अधिक से अधिक रोपण करने के लिए प्रेरित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी ने बमनजौल, ककनई, बुड़म, डांडामल्ला और धूरा तथा अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती ने सिप्टी, डिगडई, सुयालखर्क, कोयाटी में मनरेगा के तहत जरूरतों के आधार पर ग्रामवासियों की खुली बैठक के माध्यम से ही कार्ययोजना तैयार करने को कहा। जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने सिप्टी  में कहा कि किसी भी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आधारकार्ड नंबर और बैंक खाता जरूरी है। इसलिए क्षेत्र में शत प्रतिशत आधारकार्ड बनाने के साथ उसको बैंक पासबुक और राशनकार्ड से लिंक कराएं। उन्होंने धनराशि के लेनदेन के लिए भीम एप का प्रयोग करने का तरीका भी ग्रामीण को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें