फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट में तीन दिनी लड़ीधुरा महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव के शुभारंभ पर जानकारियां देते मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड में तीन दिनी लड़ीधुरा महोत्सव का उद्घाटन हो गया है। शनिवार को मुख्य मेला आयोजित होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए शुक्रवार की रात को लगने वाली देव गद्दी में काकड़ और बाराकोट गांवों से निकलने वाली रथ यात्राओं पर देवडांगर निर्णय लेंगे। बृहस्पतिवार को लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता और जगदीश अधिकारी के संचालन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल और ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने रामलीला मंच में नौवें लड़ीधुरा महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच ने मेले को महोत्सव का रूप देकर बाराकोट क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगेंद्र ने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए केवल पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन ही किया जाएगा। महोत्सव में शैक्षिक, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर बाराकोट के ग्राम प्रधान राजू अधिकारी, सुनीता गोस्वामी, शिवराज सिंह अधिकारी, कृष्ण चंद्र जोशी, राजू गड़कोटी, नवल जोशी, किशोर खर्कवाल, लोकमान सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, रितेश वर्मा, रजत वर्मा, रमेश चंद्र जोशी, सुरेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

आज निकलेगा कोविड जागरूकता रथ
लोहाघाट (चंपावत)। महोत्सव के दौरान शुक्रवार को लड़ीधुरा मंच के पदाधिकारी कोरोना महामारी को देखते हुए पौराणिक और परंपरागत कार्यक्रमों में कम से कम लोगों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान काकड़, बाराकोट, पम्दा, रैघांव और बापरू में कोविड जागरूकता रथ निकाला जाएगा। इसमें लोगों को अपने घरों से देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें